एयर इंडिया की तरफ से भारतीय परवासियो के लिए एक बहुत ही बड़ी खबर है , जितने भी भारतीय प्रवासी सऊदी अरब में फंसे हुए है अब भारत सरकार ने उनको बहुत ही बड़ी रहत दी है। आपको बता दे भारत सरकार उन भारतीयों के लिए वन्दे भारत मिशन चलाया था जो इस को-रो-ना म-हा-मा-री के दौरान बहार मुल्को में फंस गए थे।
क्यूंकि इस म-हा-मा-री में सभी अंतर्राष्ट्रीय उड़ाने रद कर दी गयी थी , जिसकी वजह से कोई भी यात्री सफर नहीं कर पाया था , लेकिन भारत सरकार ने अब भारतीय नागरिको को एक और खुशखबरी दी है। एयर इंडिया ने अपने ट्विटर के ऑफिसियल अकाउंट पर ट्वीट कर कहा की वन्दे भारत मिशन के तहत एक स्पेशल फ्लाइट चलायी गयी है।
जो जेद्दाह से हैदराबाद के लिए चलायी गयी है , जो भी भारतीय नागरिक इच्छुक है अब वो इस फ्लाइट के ज़रिये भारत लौट सकेंगे। आपको बता दे एयर इंडिया के ट्वीट के मुताबिक यह फ्लाइट वन्दे भारत मिशन की 58 वी फ्लाइट है , जो सऊदी अरब से भारत के लिए रवाना होगी।
एयर इंडिया ने इस कदम के लिए सऊदी हुकूमत को धन्यवाद कहा और भारतीय अथॉरिटीज को भी धन्यवाद दिया। अगर आप सऊदी अरब से भारत आना चाहते है तो और अधिक जानकारी के लिए आप एयर इंडिया की वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते है।