सऊदी अरब के टूरिज्म मंत्री अहमद अल – खतीब ने ऐलान किया की सऊदी अरब जल्दी ही टूरिस्ट वीसा की सेवा दोबारा शुरू करने जा रहा है, और यह सेवा जनवरी के महीने के शुरू में शुरू हो सकती है। और सऊदी अरब के टूरिज्म मंत्री ने यह भी कहा की अगर वैक्सीन का रिजल्ट अच्छा आता है तो ब्लूमबर्ग वीसा भी जल्दी ही शुरू किये जाएंगे।
और उन्होंने कहा की सऊदी अरब जल्दी ही वीसा को खोलने की सुविधा शुरू करेगा। जबकि सऊदी अरब विदेशी टूरिस्ट के लिए अपने अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं को खोलने की तैयारी भी कर रहा है। सऊदी अरब ने G20 की अध्यक्षता करते हुए इस साल में सभी G20 देशो की अंतर्राष्ट्रीय यात्राओं को दुबारा से खोलने की नीति भी बनायीं है।
सऊदी अरब ने अपनी अंतर्राष्ट्रीय यात्रा और अपनी सभी सीमाओं को 15 मार्च से बंद कर दिया था और यह सिर्फ को-रो-ना म-हा-मा-री की वजह से किया गया था। सऊदी अरब ने अपनी सभी घरेलु उड़ानों को 31 मई से खोल दिया था और अपने सीमाओं को भी 15 सितम्बर से खोल दिया था। और यह सिर्फ उन्ही विदेशी कामगारों के लिए खोले गए थे जिनके पास रेजिडेंट परमिट्स थे सऊदी अरब के और जो और छुट्टी पर गए हुए थे।
जबकि अंतर्राष्ट्रीय टूरिज्म पर भीं इस LOCKDOWN का काफी बड़ा फर्क पड़ा था। अल खतीब ने कहा की , अंतर्राष्ट्रीय टूरिज्म LOCKDOWN की वजह से 35 – 45 प्रतिशत कम हुआ है।
इंटीरियर मंत्रालय ने कहा की , सऊदी अरब 1 जनवरी 2021 के बाद यात्राओं पर लगी सभी पाबंदियों को हटा देगा अब चाहे वो हवाई यात्रा हो या फिर समुंद्री यात्रा हो। सभी पाबंदियों को खोलने की एक तारिख को दिसंबर के महीने में ऑफिसियल चैनल पर जारी किया जाएगा।