भारत के सिविल एविएशन मंत्री हरदीप सिंह पूरी ने कहा है की अभी भी कुछ ऐसे देश है जो भारतीय नागरिको को अपने देश में आने से उनपर से पाबंदिया नहीं हटा रहे है। हरदीप सिंह पूरी ने इसका हवाला देते हुए कहा की अगर ये देश भारतीय यात्रियों पर से पाबंदियों में आसानी कर दे तो भारत की सरकार इन यात्रियों को वंहा भेजने के लिए तैयार है।
सऊदी अरब इन देशो में से एक है जो यात्रियों पर से पाबंदियों को हटाने को तैयार बिकुल भी नहीं है , सऊदी अरब फ़िलहाल भारत से कोई भी उड़ान शुरू करने के लिए बिलकुल भी तैयार नहीं है और यह सिर्फ को-रो-ना म-हा-मा-री की वजह से है , क्यूंकि भारत में कोरोना मरीजों की तादाद दिन पर दिन बढ़ रही है।
हरदीप सिंह पूरी ने कहा है की हमने 6 मई 2020 से वन्दे भारत मिशन चलाया हूआ है और यह मिशन सभी भारतीय नागरिको के लिए जो बहार मुल्को में फंसे हुए है। कुछ अरब के देश है जो अपने देश में आने के लिए भारतीय यात्रियों पर से पाबंदिया नहीं हटा रहे है। हरदीप सिंह पूरी ने यह बात अपने ट्विटर हैंडल पर कही है।
उन्होंने यह भी कहा है की अगर ये देश अपनी पाबंदियों में आसानी बरते तो हम उड़ानों को शुरू करने के लिए तैयार है। 22 अक्टूबर 2020 को हरदीप सिंह पूरी ने कहा की बहरीन और केरला के बीच का जो एवरेज किराया है वो 30 हजार से लेकर 39 हजार रूपये है। गल्फ के देशो ने अभी तक सिर्फ एक हफ्ते में 750 यात्रियों की इजाज़त दी है।
अगर हम अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों की बात करे तो भारत ने 23 मार्च 2020 से ही सभी उड़ानों को बंद कर दिया था और यह सिर्फ कोरोना महामारी की वजह से किया था। जबकि स्पेशल अंतर्राष्ट्रीय यात्रियों के लिए उड़ानों को वन्दे भारत मिशन के जरिये शुरू की गयी थी और यह मई के महीने में शुरू हुई थी। दुसरे देशो और भारत के बीच एयर बबल की योजना जुलाई के महीने में शुरू की गयी थी।
भारत ने को-रो-ना महामारी की वजह से 2 महीनो के बाद घरेलु उड़ानों को शुरू किया था।