देश में करीब सात महीने से अधिक समय से उड़ान सेवाएं प्रभावित हैं। हालाँक, अब इस साल के अंत या या नए साल की शुरुआत से विमान सेवाएं फिरसे शुरू हो जाएंगी। नागरिक विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।
उन्होंने बताया कि, दिवाली से दो या तीन दिन पहले तक हमने क्रमबद्ध तरीके से 2.25 लाख यात्रियों को सेवाएं दी। उन्होंने कहा कि, अब तक हम 70 फीसदी विमान सेवा बहाल कर चुके हैं। विश्वास है कि 31 दिसंबर या इसके दो हफ्तों के अंदर यह सेवा पूरी तरह से बहाल हो जाएगी।
पुरी ने कहा कि लॉकडाउन के दो महीने और दो दिन बाद 25 मई को एयरलाइन सेवा को फिर से शुरू कर दिया गया। उन्होंने बताया कि, हर दिन 30000 यात्रियों की सेवा की गई। हरदीप सिंह पुरी के मुताबिक, दिवाली के दौरान हमने 2.25 लाख यात्रियों को सेवाएं दी। पुरी ने यह भी कहा कि देश में नागरिक उड्डयन पूरी तरह से चालू हो जाने के बाद, वर्तमान सुरक्षा नियमों को मजबूत करना अनिवार्य होगा।
बता दें कि, भारत में कॉमर्शियल अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की आवाजाही पर रोक 30 नवंबर तक बढ़ा दी गई है। हालांकि, कार्गो ऑपरेशन और कुछ देशों को एयर ट्रैवल बबल एग्रीमेंट के तहत जाने वाली खास उड़ानें जारी है। नागर विमानन निदेशालय (DGCA) ने 27 अक्टूबर के एक आदेश में सभी कॉमर्शियल इंटरनेशनल फ्लाइट पर रोक को 30 नवंबर, 2020 तक आगे बढ़ा दिया। यूरोप में कोरोना वायरस संक्रमण के केस फिर बढ़ने लगे हैं। शायद इसे देखते हुए ही यह निर्णय लिया गया था।